search

दिल्ली के वसंत कुंज में तेज रफ्तार THAR का कहर, जोरदार टक्कर से 13 साल के बच्चे की मौत

deltin33 2025-10-17 14:07:02 views 1133
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पीसीआर कॉल के अनुसार, पीएस वीके नार्थ में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप C-8, वसंत कुंज के पास एक हादसे की सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि एक काले रंग की थार ने कथित तौर पर एक बच्चे को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्चा बेहोश मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया गया कि आईओ पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने बच्चे को बेहोशी की हालत में पीसीआर वैन से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से खून के निशान और टूटी हुई साइकिल मिली थी, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक युवक की गोली मारकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे की उम्र 13 वर्ष थी और वह सेक्टर-6 आर. के. पुरम का रहने वाला था। आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, पीसी वसंत कुंज नार्थ में संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521