search

शिमला में BJP नेताओं के करीबियों पर महिलाओं से दुराचार के आरोप, AAP नेता रीता ठाकुर ने दे डाली सड़कों पर उतरने की धमकी

deltin33 2025-10-16 23:37:40 views 1259
  

आप नेता रीता ठाकुर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के इस्तीफे की मांग की (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा नेताओं के करीबियों पर महिलाओं से दुराचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने सत्ताधारी पार्टी पर कड़ा निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी की हिमाचल संयोजक रीता ठाकुर ने कहा कि जैसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भाई को गिरफ्तार किया गया था, वैसे ही पूर्व सांसद के बेटे को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देंगे। पार्टी ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ के नारे लगाती है, लेकिन जब बात अपने नेताओं या उनके करीबियों की आती है, तो वह चुप्पी साध लेती है।

आप नेता रीता ठाकुर ने कहा कि पार्टी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने मांग की कि सरकार पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करे ताकि वे बिना डर के अपनी बात रख सकें।

रीता ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर पीड़िताओं को न्याय नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी राज्यभर में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521