search

Himachal News: बिहार से गांजा लेकर हिमाचल पहुंच गया तस्कर, बद्दी पुलिस ने आरोपित और खरीदार दोनों को दबोचा

LHC0088 2025-10-16 23:08:14 views 942
  

हिमाचल की बद्दी पुलिस ने बिहार निवासी को गांजा के साथ पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, बीबीएन। हिमाचल प्रदेश पुलिस जिला बद्दी ने कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम को अवैध गांजा की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता पाई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी।  

आरोपित मुसम्मी कुमार सोनू निवासी बेगूसराय (बिहार) को कैंपस शूज कंपनी, भटोली के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने 10 किलो गांजा, जो बिहार से लाया था, राहुल गुप्ता निवासी सारन (बिहार) को बेचा है, जो गुल्लरवाला में जय मां दुर्गा ढाबा चलाता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आरोपित की निशानदेही पर बरामद की खेप

इस पर राहुल गुप्ता की निशानदेही पर लक्ष्मी नारायण कॉलोनी, वार्ड नंबर 7, वर्धमान (बद्दी) स्थित दुकान से कुल 10.330 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस पर उपरोक्त दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना बद्दी में मामला दर्ज किया गया।  
दोनों आरोपित किए गिरफ्तार

दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करके मामले की आगामी तफतीश की जा रही है। एएसपी बददी अशोक वर्मा ने कहा कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Himachal: सोलन-सिरमौर सीमा पर निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 से ज्यादा बच्चे घायल, शिक्षक भी थे सवार

यह भी पढ़ें: Kangra News: शाहपुर में 50 ग्राम चिट्टे और 34 हजार कैश समेत पकड़े 2 लोग, बोलेरो कैंपर वाहन में निकले थे तस्करी करने
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138