जागरण संवाददाता, आगरा। नवंबर माह में लगभग 12 हजार अपात्र लाभार्थियों को सरकारी राशन नहीं मिलेगा। आयकरदाता, वाहन स्वामी और अधिक भूमि वालों की मिली सूची के बाद सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन्हें अक्टूबर के बाद राशन का लाभ नहीं दिया जाएगा। राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे। पहले मिली सूची के आधार पर राशन कार्ड निरस्त भी किए जा चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
कराया जा रहा सत्यापन  
 
भारत सरकार की ओर से जिले के आयकरदाता, कार स्वामी, अधिक भूमि वालों की सूची जिला पूर्ति विभाग को मिली है। इसके आधार पर ऐसे लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। अधिकांश मामले सही ही पाए गए हैं। जिनकी संख्या लगभग 12 हजार है।  
 
इनमें कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिन्होंने आइटीआर फाइल जरूर किया है, लेकिन वे वास्तविक में आयकरदाता नहीं हैं। यह सर्वे में पता चला कि लोन आदि के लिए ये सबकुछ किया गया। अक्टूबर माह से पहले जिनका सत्यापन हो गया है, उनके राशन कार्ड निरस्त भी किए जा चुके हैं। जिनकी संख्या लगभग 200-300 है।  
इसलिए सत्यापन है जरूरी  
 
 
पूर्ति निरीक्षक अजय चौहान ने बताया कि सत्यापन के दौरान कई मामले सूची से उलट सामने आ रहे हैं। सूची के मुताबिक कई लोग अपात्र हैं, लेकिन वास्तविक वे पात्र हैं। ऐसे लोगों के कार्ड निरस्त नहीं किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से सत्यापन कराया जा रहा है।   
  
 
सूची के आधार पर सत्यापन कराया जा रहा है। कुछ मामले सूची के उलट सामने आ रहे हैं, ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त नहीं किए जाएंगे। अपात्रों के ही निरस्त किए जाएंगे। -आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी   |