search

Mahindra XUV 700 Facelift की हो रही टेस्टिंग, जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च, मिली यह जानकारी

deltin33 2025-10-16 17:37:39 views 1279
  

Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट जल्‍द होगा लॉन्‍च।



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग होती है। इस सेगमेंट में सभी निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों की बिक्री की जाती है। महिंद्रा भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 700 की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले टेस्टिंग के दौरान क्‍या बड़ी जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महिंद्रा कर रही XUV 700 फेसलिफ्ट की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से एक्‍सयूवी 700 के फेसलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है।
क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट वर्जन को हाल में ही देखा गया है। जहां एक से ज्‍यादा यूनिट्स एकसाथ जा रही थीं। इस दौरान सभी यूनिट्स को पूरी तरह से ढंका गया था। इन यूनिट्स पर महाराष्‍ट्र की रजिस्‍टर्ड टेंपरेरी नंबर प्‍लेट लगी हुई थी, जो पिंपरी चिंचवाड़ आरटीओ से संबंंधित है। साथ ही गाड़ी के रियर में एक स्‍टीकर लगा हुआ था, जिससे यह उम्‍मीद की जा रही है कि टेस्‍ट की जा रही यूनिट डीजल इंजन के साथ हो सकती है।
होंगे यह बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसकी हेडलाइट, बंपर के डिजाइन में बदलाव हो सकता है। साथ ही ट्रिपल स्‍क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, सेकेंड रो में वेंटिलेटिड सीट्स को भी दिया जा सकता है।
कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे 2026 की पहली तिमाही तक लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके ईवी वर्जन को नवंबर में ही लॉन्‍च किया जा सकता है।
किनसे है मुकाबला

महिंद्रा की ओर से एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला MG Hector, Tata Safari, Jeep Meridian जैसी एसयूवी के साथ होता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521