search

Meerut News: सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई ठगी, 151 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार

cy520520 2025-12-1 12:36:27 views 1114
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के दो सर्राफा व्यापारियों का बंगाली कारीगर 151 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। आरोपित बंगाली कारीगर को काफी तलाश किया गया, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो पीड़ित सर्राफ ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर दुर्गाबाडी निवासी सतीश खरात ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी चाणक्यपुरी स्थित नूनिया मुहल्ले में शिव शंकर ज्वेलरी के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर करीब नौ साल से श्याम सुंदर घाटा पुत्र गोविंद घाटा मूल निवासी विक्रमपुर थाना देवरा जिला मेदीनीपुर पश्चिम बंगाल, हाल पता ब्रह्मपुरी सरदार पटले वाली गली काम करता था।

13 नवंबर को उन्होंने श्याम सुंदर को 74 ग्राम सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। इसके बाद 19 नवंबर को उनके दोस्त हिंदुराव कारंडे निवासी रंजीतपुरी ने 77 ग्राम सोना आभूषण बनाने को दिया था। समय पर आभूषण नहीं मिलने पर उन्होंने श्याम सुंदर को फोन मिलाया तो वह बंद आया।

इसके बाद उसके कमरे पर पहुंचे पर वहां ताला लटका मिला। इसके बाद उसे सभी संभावित जगहों पर तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 23 नंवबर को सदर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली बिल राहत योजना आज से शुरू...100 प्रतिशत तक मिलेगी छूट, बस करना होगा ये काम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164077