deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Diwali 2025: कार्तिक अमावस्या की रात करें ये उपाय, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Chikheang 2025-10-16 14:07:23 views 367

  

Diwali 2025: कार्तिक अमावस्या के उपाय।  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2025 Upay: दीपावली का दिन अपने आप में बेहद पवित्र होता है। यह हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाई जाती है। इस तिथि पर रात के समय को लेकर कई सारे अनुष्ठान बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में स्थायी रूप से वास करती हैं। इस बार दीवाली यानी कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya 2025) 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, तो आइए यहां कुछ चमत्कारी उपाय जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
करें ये असरदार उपाय (Kartik Amavasya 2025 Upay)

  
मुख्य द्वार पर बनाएं मां के चरण चिह्न

दीवाली की शाम को मुख्य द्वार को फूलों, आम या अशोक के पत्तों की बंदनवार से सजाएं। दरवाजे पर सुंदर रंगोली बनाएं। इसके बाद, चावल के आटे और सिंदूर से घर के बाहर से अंदर की ओर आते हुए माता लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाएं। यह चिह्न देवी के घर में स्वागत करने का प्रतीक है। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं।
तिजोरी में रखें ये सामग्री

  • लक्ष्मी पूजन के बाद, अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर कुछ विशेष चीजें रखें जैसे -
  • पांच कमल गट्टे रखें। यह मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं।
  • एक खड़ी हल्दी की गांठ और थोड़ा-सा खड़ा धनिया तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है।
  • लक्ष्मी-गणेश बना हुआ एक चांदी का सिक्का रखें, जिसे पूजा में शामिल किया गया हो।

घर के हर कोने में जलाएं दीपक

दीवाली की रात घर के हर कोने में, रसोई में, पानी के स्थान पर, और तुलसी के पौधे के पास भी घी या तेल के दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं गुलाब और इत्र

पूजा के समय मां लक्ष्मी को लाल गुलाब के फूल अर्पित करें। साथ ही, उन्हें केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। पूजा के बाद देवी को गुलाब का इत्र भी जरूर अर्पित करें और उस इत्र को खुद भी लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का माहौल बनता है।
गुप्त दान

दीवाली की रात किए गए दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र या मिठाई आदि का दान करें। इस दान को गुप्त रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और घर की दरिद्रता दूर होती है।

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस पर करें मां तुलसी की खास पूजा, धन-दौलत से भरा रहेगा घर

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर जरूर करें नमक से जुड़े ये काम, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71909
Random