search

रीवा में ताक पर कानून व्यवस्था, थाने के सामने पुलिसकर्मी से अभद्रता; युवक ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी

deltin33 2025-10-15 21:37:36 views 1055
  

थाने के सामने पुलिसकर्मी से अभद्रता (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रीवा में अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ही ताक पर रख दिया। जिसका नतीजा है कि अब कानून के रखवालों को ही खुलेआम धमकियां मिल रही है।

ताजा मामला शहर के ही समान थाने के सामने का है, जहां थाना के सामने ही विवाद कर रहे दर्जनभर युवकों ने बीच बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से ही अभद्रता करते हुए वर्दी तक उतरवा देने की धमकी दे डाली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
घटना का वीडियो भी आया सामने

फिलहाल इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सरहंग पुलिसकर्मी से अभद्रता करते नजर आ रहे है ।जानकारी के अनुसार बीती रात दर्जनभर युवक थाने के सामने एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे।

इस दौरान भीड़ मच गई और गहमा गहमी का माहौल निर्मित हो गया।वही थाने के सामने भीड़ के बीच विवाद होता देख थाने में मौजूद पुलिस जा पहुंची।पुलिसकर्मी बीच बचाव कर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहा था तभी विवाद कर रहे सरहंगों ने पुलिस के साथ ही अभद्रता शुरू कर दी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को मौके पर ही वर्दी उतरवा देने की धमकी देने लगे।
युवक ने पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी

वायरल वीडियो में पुलिस बार-बार कहती नजर आ रही है कि “अगर कोई दिक्कत है तो थाने चलकर बताओ।” इस पर एक युवक भड़क गया और प्रधान आरक्षक को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। फिलहाल मामला बढ़ता देख सभी युवक मौके से भाग निकले। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में आखिर पुलिस क्या करती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521