search

JDU Candidate List: खगड़िया के तीन विधानसभा सीटों पर जदयू प्रत्याशियों की घोषणा की, परबत्ता पर फैसला बाकी

Chikheang 2025-10-15 21:07:21 views 937
  

खगड़िया के तीन विधानसभा सीटों पर जदयू प्रत्याशियों की घोषणा की



जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया के चार विधानसभा में तीन पर एनडीए ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। ये विधानसभा है- खगड़िया सदर, अलौली(सुरक्षित), और बेलदौर। ये तीनों सीट जदयू के खाते में गई है। जबकि परबत्ता विधानसभा पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। इसकी जानकारी जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मोबाइल पर दी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल खगड़िया सदर विधानसभा से एनडीए के जदयू प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। मालूम हो कि अभी खगड़िया सदर विधानसभा कांग्रेस के कब्जे में है। यहां से कांग्रेस के छत्रपति यादव विधायक हैं।  
जिले के सभी विधानसभा सीट एनडीए के खाते में

बीते विधानसभा चुनाव 2020 में जदयू के पूनम देवी यादव और कांग्रेस के छत्रपति यादव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। जिसमें छत्रपति यादव विजयी रहे। बबलू मंडल ने जदयू से टिकट मिलने के बाद कहा है कि, यह एनडीए कार्यकर्ताओं की जीत है। नेतृत्व ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। जिले के सभी विधानसभा सीट एनडीए के खाते में जाएगी।

अलौली (सुरक्षित) विधानसभा से पूर्व विधायक रामचंद्र सदा जदयू के प्रत्याशी बनाए गए हैं। मालूम हो कि रामचंद्र सदा ने जदयू उम्मीदवार के रूप में वर्ष 2010 में लोजपा के पशुपति कुमार पारस को हराया था।  
जदयू की साधना देवी दूसरे स्थान पर

उन्होंने 2020 का चुनाव लोजपा से लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे। 2020 में रामचंद्र सदा को मात्र 26,386 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे जदयू की साधना देवी को 44,410 मत मिले। राजद के रामवृक्ष सदा 47,183 मत लाकर विजयी रहे।

बेलदौर विधानसभा से जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है। वे कई टर्म से बेलदौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953