deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election Candidate List 2025: क्या दरभंगा ग्रामीण से 7वीं बार लालटेन जलाने से रोक पाएंगे ईश्वर?

cy520520 2025-10-15 20:37:10 views 741

  



जागरण संवाददाता, दरभंगा। JDU candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, JDU candidate list: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र जनता दल और इससे बने राजद का सबसे मजबूत किला है। जिसे ध्वस्त करने के लिए एनडीए हर बार कोशिश की। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले का एक मात्र यही सीट है जहां आज भी लालटेन जल रहा है। इसका श्रेय ललित कुमार यादव को जाता है। ऐसे तो इस क्षेत्र का अस्तित्व 1977 से है। यहां से जनता पार्टी को दो और कांग्रेस को एक बार जीत मिली है। लेकिन, 1990 से जनता दल और इससे बने राजद क कब्जा है।

1990 और 1995 में जगदीश चौधरी ओर मोहन राम जनतादल से विधायक बने । लेकिन, 2000 और 2005 के फरवरी और नवंबर माह में हुए चुनाव में पितांबर पासवान ने लगातार लालटेन जलाने का रिकार्ड स्थापित किया। हालांकि, 2010 में इसे आरक्षित से सामान्य सीट कर दिया गया।

वहीं मनीगाछी क्षेत्र को विलोपित कर दिया गया। ऐसे में मनीगाछी से 1995 से लगातार विधायक रहे ललित कुमार यादव को दरभंगा ग्रामीण सीट से पार्टी ने लालटेन जलाने की जवाबदेही दे दी।

इसमें वे लगातार सफल होते आ रहे हैं। इस सीट से लगातार वे तीन बार के विधायक हैं और चौथी बार में अपने लालटेन का जलाने के लिए आतुर है। हालांकि, इस बार उन्हें रोकने के लिए एनडीए के जदयू ने नए प्लान के तहत उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल को दरभंगा ग्रामीण से लालटेन की लौ को कम करने की जवाबदेही दी गई है। उनका यह चुनाव पहला है। ऐसे में ललित कुमार यादव के सफलता दर सफलता को रोकना उनके सामने चुनौती है।

हालांकि, यह पहला मौका है कि ललित कुमार के खिलाफ किसी हिंदू उम्मीदवार को एनडीए ने उतारा है। ऐसे में वोट गणित के बदलने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, ललित को घर-घर में पारिवारिक संबंध होने के दावों पर जीत का भरोसा है।
2020 में हारते-हारते बचे ललित

राजद विधायक ललित कुमार यादव के सामने 2020 में एनडीए ने जदयू से पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के पुत्र डा. फराज फातमी को चुनावी मैदान में उतारा था। राजद का दामन छोड़ जदयू क्रे साथ आए पूर्व विधायक फराज ने ललित को कड़ी टक्कर दी।

शुरूआत में लगा कि बाजी को पलट दी है। हालांकि, ललित कुमार यादव हारते-हारते मात्र 2,141 मत से जीत हासिल की। फरार फातमी इससे पूर्व केवटी से राजद के विधायक थे। जिनका इस बार पुन् घर वापसी हो गया है।

ऐसे में दरभंगा ग्रामीण की जनता लगातार विधायक रहे ललित के सामने आए जदयू के ईश्वर मंडल को देख रहे हैं। लेकिन, जनता की खामोशी कह रही है कि इस बार यहां के लोगों की बंदिशें टूट सकती हैं।

ऐसे में यहां का चुनाव सीधे आमने-सामने है। इलाके के लोग कहते हैं इस बार एनडीए और आइएनडीआइए के बीच सीधी टक्कर होगी।
प्रमुख मुद्दे

किसानों की बदहाली

इस इलाके में पहले ईंख की खेती काफी होती थी और किसान खुशहाल रहते थे। लेकिन, चीनी मील बंद हो जाने से किसानों मे मायूसी छा गई। बरसात में नदियों का कहर अलग बरपाता है। बाढ़ से ग्रमीण सड़कें बदहाल हो जाती हैं। कभी सुखाड़ और तो कभी बाढ, फसल की बर्बादी तय है।

स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

इलाके के ग्रामीणों के इलाज के लिए यहां खास इंतजाम नहीं है। सरकार की ओर स्थापित पीएचसी और एपीएचसी में अपनी मर्जी से कर्मी आते हैं और जाते हैं। ऐसे में लोगों को गंभीर या साधारण स्थिति में भी इलाज के लिए दरभंगा शहर जाना पड़ता है।
अबतक के विधायक

  • 1977- जगदीश चौधरी (जनता पार्टी)
  • 1980- जगदीश चौधरी (जनता पार्टी-एस)
  • 1985- रामचंद्र पासवान (कांग्रेस)
  • 1990- जगदीश चौधरी (जनता दल)
  • 1995- मोहन राम (जनता दल)
  • 2000- पीतांबर पासवान (राजद)
  • 2005- पीतांबर पासवान (राजद-दोनों चुनाव)
  • 2010- ललित कुमार यादव (राजद)
  • 2015- ललित कुमार यादव (राजद)
  • 2020 - ललित कुमार यादव (राजद)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67234