search

दीपावली से पहले प्रतापगढ़ मार्ग पर चली एक और बस, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

cy520520 2025-10-15 20:07:17 views 1016
  

दीपावली से पहले प्रतापगढ़ मार्ग पर चली एक और बस, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत






जागरण संवाददाता, रायबरेली। परिवहन निगम डिपो को एक और अनुबंधित बस की सौगात दीपावली त्योहार से पहले मिली है, जिसे रायबरेली–प्रतापगढ़–लखनऊ मार्ग पर चलाया जाएगा। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

अब तक इस रूट पर तीन बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन नई बस के आगमन से इनकी संख्या बढ़कर चार हो गई है। प्रतिदिन इस मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, जिन्हें अब बसों की संख्या बढ़ने से राहत मिलेगी।परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी मांग के अनुसार और बसें बढ़ाई जा सकती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाना डिपो की प्राथमिकता है। नई बस के संचालन से प्रतिदिन आने जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि परिवहन निगम डिपो में अभी तक 76 अनुबंधित बसें थी जो अब 77 हो गई है । जबकि अब डिपो में 175 की जगह 176 बसें हो गई है। नई बस के संचालन से यात्रियों को न केवल अधिक विकल्प मिलेंगे, बल्कि सफर भी अधिक सुविधाजनक होगा। यह बस रायबरेली से चलकर प्रतापगढ़ होते हुए राजधानी लखनऊ तक जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737