search

BJP Candidate Bhagalpur: रोहित पांडेय भागलपुर से भाजपा उम्मीदवार, अश्विनी चौबे के बेटे ने BJP के खिलाफ फूंका बिगुल

LHC0088 2025-10-15 11:06:27 views 1271
  
BJP Candidate Bhagalpur: बिहार चुनाव में रोहित पांडेय भागलपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।






जागरण संवाददाता, भागलपुर। BJP Candidate Bhagalpur, Bihar Chunav 2025 भाजपा ने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय पर भरोसा जताया है। पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। रोहित पांडेय को पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने के बाद विरोध के स्वर फूटने लगे हैं। कई नेता बागी होकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। अर्जित शाश्वत चौबे, प्रशांत विक्रम सहित कई नेता निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इधर, रोहित पांडेय पटना से लौटने के बाद भागलपुर के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की सलाह के नामांकन करेंगे। रोहित 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अजीत शर्मा से 1113 मतों से हार गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रोहित पांडेय ने राजनीति की शुरआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की है। परिषद में महानगर कार्यालय मंत्री से लेकर प्रदेश कार्यालय मंत्री तक का दायित्व निभाया है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक में द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित हैं। नक्सलवाद-आतंकवाद अभियान समिति के प्रांत प्रमुख का दायित्व निभागाया था। गुरुजी जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के कोषध्यक्ष व कार्यालय मंत्री का दायित्व निभाया है। भाजयुमो के कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। भागलपुर जिला भाजपा के दो टर्म जिलाध्यक्ष रहे हैं। कई लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी रह चुके हैं। दूसरे राज्यों में भी कई विधानसभा व लोकसभा चुनाव में काम कर चुके हैं। लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहने की वजह से पार्टी ने एक बार फिर से उनपर भरोसा जताया है।

अर्जित शाश्वत चौबे 17 को करेंगे नामांकन, भाजपा के निर्णय से नाराजगी

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे पार्टी के निर्णय खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। वे 17 अक्टूबर को समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। अभिषेक मिश्रा उर्फ सन्नी मिश्र ने बताया कि श्री चौबे आगामी 18 अक्टूबर को भागलपुर विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर उन्होंने एनआर रसीद कटा लिया है। अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। मैं भागलपुर के विकास और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए हर हाल में मैदान में रहूंगा। चुनाव लड़ने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। पार्टी के निर्णय से जनता में गहरा आक्रोश है। जनता की भावना और उनके आशीर्वाद को देखते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

प्रशांत विक्रम 17 को करेंगे नामांकन

शिक्षाविद् व भाजपा नेता प्रशांत विक्रम पार्टी के निर्णय से नाराज हो गए हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास था कि पार्टी उन्हें भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देगी, लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। नामांकन को लेकर दो दिनों के अंदर सारी प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे। बुधवार को एनआर कटाएंगे। जनता की इच्छा है कि वे भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें। जनता का आशीर्वाद है। हम चुनाव जीतेंगे।

पार्टी का निर्णय सर्वमान्य : संतोष

भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा है कि पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है। पार्टी ने जिसे भी टिकट दिया है, उन्हें जिताने का काम किया जाएगा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर किया जाएगा। सभी मिल बैठकर आपस में विचार करेंगे और रोहित पांडेय को जिताने का काम करेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस बार भागलपुर में कमल खिलना निश्चित है।

सभी की नाराजगी दूर होगी : रोहित पांडेय

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने कहा है कि सभी की नाराजगी दूर की जाएगी। नाराज लोगों से खुद मिलेंगे और सभी से मिलकर चुनाव लड़ने का आग्रह करेंगे। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जितने भी लोग नाराज हैं, उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी। वे अभी पटना आए हुए हैं। पटना से एक-दो दिनों में भागलपुर लौट आएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर नाराजगी दूर करने का काम करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138