राज्य ब्यरो, लखनऊ। खरीफ सीजन में खाद की मारामारी के बाद अब रबी सीजन में ऐसी स्थिति से बचने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों से सहयोगी की जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की जा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील की है कि वे आगामी फसलों के लिए पहले से उर्वरकों का भंडारण न करें, जिससे सभी किसानों को आवश्यकता के हिसाब से खाद मिल सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
साथ ही उन्होंने वर्तमान जरूरत के हिसाब से प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता का दावा किया है। 
मंगलवार को हुई बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में 10.76 लाख टन यूरिया, 4.93 लाख टन डीएपी, 4.85 लाख टन एनपीके और 3.14 लाख टन एसएसपी उर्वरक उपलब्ध हैं। प्रदेश में वर्तमान खपत के अनुसार प्रतिदिन 10-12 रैक भेजी जा रही है।  
 
एक से 14 अक्टूबर के बीच भारत सरकार द्वारा 123 यूरिया उर्वरक रैक डिस्पैच की गई है, इनमें से 85 यूरिया रैक संबंधित जिलों को मिल चुकी हैं। 38 रैक रास्ते में हैं, जिनके दो से तीन दिन में पहुंचने की संभावना है।  
 
इसी तरह डीएपी व एनपीके की 140 रैक डिस्पैच की गई हैं, जिसमें से 78 रैक अब तक आ चुकी हैं। बैठक में प्रमुख सचिव रविन्द्र, निदेशक कृषि डा पंकज त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक उर्वरक आशुतोष कुमार मिश्र, अपर आयुक्त श्रीकांत गोस्वामी, महाप्रबंधक पीसीएफ विनोद पटेल उपस्थित रहे।  
 
मंडल स्तर पर खाद की उपलब्धता (टन में)  
| मंडल | यूरिया | डीएपी | एनपीके |  | सहारनपुर | 35,696 | 5,579 | 4,258 |  | मेरठ | 62,933 | 17,291 | 9,215 |  | आगरा | 87,514 | 25,707 | 30,568 |  | अलीगढ़ | 73,776 | 27,469 | 19,260 |  | बरेली | 1,25,432 | 20,889 | 40,551 |  | मुरादाबाद | 91,730 | 21,560 | 39,766 |  | कानपुर | 91,514 | 39,468 | 60,908 |  | प्रयागराज | 55,858 | 31,065 | 39,531 |  | झांसी | 39,928 | 15,792 | 22,343 |  | चित्रकूट धाम मंडल बांदा | 25,587 | 9,639 | 6,905 |  | वाराणसी | 48,087 | 49,626 | 24,214 |  | मीरजापुर | 15,582 | 21,309 | 7,639 |  | आजमगढ़ | 43,490 | 34,741 | 14,584 |  | गोरखपुर | 46,036 | 50,870 | 32,782 |  | बस्ती | 24,928 | 20,170 | 14,317 |  | देवीपाटन मंडल, गोंडा | 45,390 | 20,276 | 17,385 |  | लखनऊ | 1,01,329 | 45,132 | 60,194 |  | अयोध्या | 61,522 | 36,222 | 40,390 |  | कुल | 10,76,333 | 4,92,803 | 4,84,809 |  
  |