search

बिग बॉस फेम तान्या मित्तल पर धोखाधड़ी का आरोप, इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दर्ज की शिकायत

Chikheang 2025-10-15 03:36:42 views 1267
  

तान्या मित्तल पर धोखाधड़ी का आरोप। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस-19 की प्रतिभागी तान्या मित्तल के खिलाफ मुंबई के इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर के एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की है। फैजान ने तान्या पर आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में अभी एफआइआर नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने शिकायती आवेदन ले लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तान्या मित्तल पर धोखाधड़ी का आरोप

मुंबई निवासी फैजान ग्वालियर पहुंचे और मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लिखित शिकायत की। फैजान ने आरोप लगाया कि ग्वालियर की रहने वालीं तान्या मित्तल बिग बास की सबसे विवादित प्रतिभागी हैं। उन्होंने अपनी रईसी के झूठे किस्से सुनाए, जब हकीकत सामने आई तो पूरे देश में मजाक बना। फैजान ने एक युवक का नाम लेते हुए कहा कि वह तान्या का मित्र है और उससे रुपयों के लिए धोखाधड़ी की।
फैजान अंसारी ने दर्ज कराई शिकायत

फैजान का आरोप है कि वह तान्या के खिलाफ कोर्ट में भी जा रहे हैं। आरोपों पर तान्या के किसी परिजन की प्रतिक्रिया नहीं आई है।कौन हैं तान्या मित्तलतान्या मित्तल ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह बिग बास-19 में प्रतिभागी हैं। उन्होंने अपने घर और कार को लेकर कुछ ऐसे किस्से बताए, जो झूठे निकले। इसके बाद से लगातार वह इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953