search

बिहार के चुनावी रण में उतरेंगी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, प्रचार में महिला सशक्तीकरण का बनेंगी चेहरा

deltin33 2025-10-15 02:37:27 views 1107
  

बुधवार से शुरू होगा दिल्ली की मुख्यमंत्री का प्रचार अभियान।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में दिल्ली के कई भाजपा नेता अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी वहां के चुनावी रण में प्रचार के लिए उतारा जा रहा है। भाजपा शासित राज्यों में वह एक मात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। पार्टी उनके माध्यम से बिहार की महिलाओं के बीच नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री बुधवार से बिहार में चुनाव प्रचार का शुरुआत करेंगी। पहले दिन वह लखी सराय व बिहार शरीफ में जनसभा व अन्य चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां रवाना होने से एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया।

यहां से बिहार की कई नियमित ट्रेनें चलती हैं। दीपावली व छठ पूजा के लिए कई विशेष ट्रेनें भी यहां से चलाई जा रही है। चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने से पहले इस स्टेशन का निरीक्षण कर उन्होंने बिहार के लोगों के साथ अपने जुड़ाव का संदेश देने का प्रयास किया है। वह दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा के आय़ोजन पर लगे प्रतिबंध को हटाने और भव्य आयोजन की भी घोषणा कर चुकी हैं।

पार्टी के नेताओं का कहना है कि भाजपा और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार महिलाओं के विकास और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही हैं। दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने अपने नारी सशक्तीकरण के नारे को आगे बढ़ाया है।

अब उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में उतारकर पार्टी वहां कि महिलाओं को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगी। आने वाले दिनों में उनके कई चुनावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके साथ ही दिल्ली के अन्य मंत्रियों को भी चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी है।



यह भी पढ़ें- दिल्ली की महिला उद्यमियों को दीवाली का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने की बिना गारंटी ऋण योजना की घोषणा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521