search

मोहाली के खरड़ में दिनदहाड़े महिला को थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़ने की कोशिश की, लोगों ने युवक को पकड़कर धुनाई की

Chikheang 2025-10-15 00:37:15 views 1245
  

खरड़ की एक रिहायशी काॅलोनी में दिनदहाड़े एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की।



जागरण संवाददाता, मोहाली। खरड़ की एक रिहायशी काॅलोनी में दिनदहाड़े एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर थप्पड़ मारे, बाल खींचे और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। लोगों ने उसे पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक धीरज सिंह उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है। वह नयागांव में किराये के मकान में रहता है। उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिला ने बताया कि वर्ष 2020 से वह अकेली रह रही है। घटना के समय वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं। युवक ने उसे देखकर अभद्र टिप्पणियां कीं। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसे थप्पड़ मारे, बाल खींचे और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953