search

महंगाई में सस्ती चांदी कैसे खरीदें? यूपी के इस जिले में खूब भा रही हैं सिल्वर की मूर्तियां, सिक्कों की ये है कीमत

LHC0088 2025-10-14 20:07:45 views 1082
  

हाथरस में कोयंबटूर निर्मित आकर्षक मूर्तियों को दिखाते सर्राफ। जागरण



जागरण संवाददाता, हाथरस। धनतेरस पर चमकने के लिए बाजार तैयार है। इस दिन चांदी, सोने की खरीद शुभ मानी जाती है। चांदी ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बेतहासा महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। इससे निपटने के लिए बाजार में कम बजन के आइटम आए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

10 ग्राम की चांदी की आकर्षक मूर्तियां लोगों को इस बार लुभाएंगी। यह मूर्तियां देखने में बड़ी सुंदर लग रही हैं। इनकी बनावट मनभावन है। कई ब्रांडेड कंपनियां ऐसी मूर्तियां बना रही हैं। 99 प्रतिशत चांदी से निर्मित यह मूर्तियां बजट में भी मिल रही हैं। कोयंबटूर, मुंबई में निर्मित यह मूर्तियां सराफा बाजार में खूब पसंद की जा रही हैं।

  
काेयंबटूर और मुंबई में निर्मित लुभावनी मूर्तियां मन काे भा रहीं


सोने और चांदी के दाम आसमान पर हैं। सोमवार को चांदी 1 लाख 79 हजार का आंकड़ा पार कर गई। वहीं सोना 1 लाख 29 हजार के करीब है। दोनों ही धातुओं पर महंगाई ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। धनतेरस पर सोना अौर चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसके लिए लोग बन बनाए बैठे हैं। प्रतिदिन डेढ़ से दा हजार रुपये की बढोत्तरी से बजट बनाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में बाजार में विकल्प के रूप में हल्के आइटम लाए गए हैं।

काेयंबटूटर में बनी चांदी की मूर्तियों देखने में बहुत भारी लगती हैं, लेकिन इनका वजन महज 10-12 ग्राम से शुरू है। कीमत के हिसाब से अधिक वजन की मूर्ति भी खरीदार ले सकते हैं। मूर्तियों की बनावट इतनी आकर्षक है कि उनसे निगाह ही नहीं उठती। इसके अलावा मुंबई में निर्मित हालो मूर्तियां भी बाजार में आई हैं। यह भी आकर्षक हैं। लेकिन इनका वजन काेयंबटूर में निर्मित मूर्तियों की अपेक्षा थोड़ा अधिक है।

गत वर्ष से 800 रुपये महंगा हुआ सिक्का


  

धनतेरस पर चांदी के सिक्का, डालर खरीदाना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बार सिक्का जेब ढीली करने वाला है। गत वर्ष धनतेसर पर 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत 1050 रुपये थी जो कि अब बढ़कर 1850 रुपये पहुंच गई है। डालर भी लगभग इसी दाम में है। इसके अलावा चांदी के बर्तन, पायल, टटरी, घंटी और तमाम आइटम बाजार में मिल रहे हैं।

आठ महीने में 90 हजार चढ़े चांदी के दाम


  

जनवरी से अक्टूबर तक चांदी की कीमतों में तकरीबन 90 हजार रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं सोना भी करीब 50 हजार रुपये महंगा हुआ है। निवेशकों की मानें इंपोर्ट बंद होने से धातुओं के दाम बढ़ रहे हैं। धनतेसर पर इस बार रिकॉर्ड टूटने के आसार हैं।




इस वर्ष सोने-चांदी में बढ़ोत्तरी


  

तारीख, सोना (प्रति 10 ग्राम) , चांदी(प्रतिकलो)

  • एक जनवरी, 78800, 88750
  • एक फरवरी, 84250, 94400
  • एक मार्च, 87300, 96300
  • एक अप्रैल, 93300, 102500
  • एक मई, 96250, 99300
  • एक जून, 97500, 99700
  • एक जुलाई, 98200, 108000
  • एक अगस्त, 98800, 112800
  • एक सितंबर, 107000, 126400
  • छह अक्टूबर- 123500, 154500
  • 13 अक्टूबर- 128900, 179400


  

  
बोले कारोबारी



इस वर्ष में चांदी की कीमत करीब 90 हजार रुपये प्रतिकिलो और सोने की 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुई हैं। इससे निवेशकों को फायदा हुआ है। सुधीर जैन, सर्राफ



सोने और चांदी की कीमत में बढोत्तरी से खरीदारों की टेंशन बढ़ी है। सहालग और त्योहार पर हल्के आभूषणों की डिमांड आ रही है। गोपाल अग्रवाल, सर्राफ

सोने चांदी की कीमतों में प्रतिदिन 500 से 1500 रुपये की वृद्धि हो रही है। दीपावली तक दोनों धातुओं के दाम रिकार्ड स्तर पर होंगे। - अंकित अग्रवाल, सर्राफ

चांदी पर इंपोर्ट बंद होने और मांग बढ़ने से चांदी पर महंगाई बढ़ रही है। खरीदार इसमें काफी निवेश कर रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। -मनीष मित्तल, सर्राफ
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138