Land Rover Defender 110 Trophy Edition भारत में लॉन्च, शानदार डिजाइन के साथ पावरफुल इंजन से लैस

cy520520 2025-10-14 20:07:44 views 798
  



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। लैंड रोवर अपनी अपनी नई Land Rover Defender 110 Trophy Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसे 1.30 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह वेरिएंट Camel Trophy एडिशन की जगह पर लेकर आया गया है। इसके डिजाइन और फीचर्स Camel Trophy की तरह ही है। इस खास एडिशन को कई बेहतरीन चीजों के साथ लेकर आया गया है। इसे कई ऑफ-रोड एक्सेसरीज और क्लासिक रेट्रो पेंटवर्क का इस्तेमाल किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Defender 110 Trophy Edition का डिजाइन
स्पेसिफिकेशन
  Land Rover Defender 110 Trophy Edition की डिटेल्स
   
   
   कीमत
   ₹1.30 करोड़ (एक्स-शोरूम)
   
   
   इंजन
   3.0-लीटर इनलाइन-6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन
   
   
   पावर
   350 हॉर्सपावर (hp)
   
   
   टॉर्क
   700 न्यूटन मीटर (Nm)
   
   
   ट्रांसमिशन
   8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स
   
   
   ड्राइवट्रेन
   चार-पहिया ड्राइव (4WD)
   
   
   0-100 किमी/घंटा
   6.4 सेकंड
   
   
   टॉप स्पीड
   191 किमी/घंटा
   
   
   कलर ऑप्शन
   Sandglow Yellow, Keswick Green
   
   
   व्हील्स
   20-इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स
   
   
   टायर्स
   ऑल-सीजन और ऑल-टेरेन टायर्स
   
   
   वैकल्पिक एक्सेसरीज़
   हैवी-ड्यूटी रूफ रैक, ब्लैक डिप्लॉयबल साइड लैडर, साइड-माउंटेड पैनियर्स, ब्लैक-फिनिश स्नॉर्कल
   
   
   इंटीरियर्स
   Ebony Windsor लेदर सीट्स, Trophy-ब्रांडेड इल्यूमिनेटेड सिल प्लेट्स, क्रॉसबीम को बाहरी रंग में फिनिश किया गया
   
   
   सुरक्षा
   मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पार्क असिस्ट, ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स
   

  

इसके सिल्हूल को पूरी तरह से स्टैंडर्ड Defender की तरह रखा गया है, लेकिन इसके डिजाइन में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसे दो नए Sandglow Yellow और Keswick Green कलर में लेकर आया गया है, जो इसे अट्रैक्टिव बनाने का काम करते हैं। इस कलर के साथ ब्लैक एक्सेंट्स का कॉम्बिनेशन किया गया है, जिसमें रूफ, बोनट, स्कफ प्लेट्स, साइड क्लैडिंग और व्हील आर्चेज शामिल है।

  

इस खास एडिशन में 20-इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्टाइलिश और मजबूक बनाने का काम करते हैं। ये व्हील्स ऑल-सीजन या ऑल-टेरेन टायर्स के साथ आते हैं, जो ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए परफेक्ट हैं। इसमें ऑफ-रोड क्रेडेंशियल्स के रूप में हैवी-ड्यूटी रूफ रैक, ब्लैक डिप्लॉयबल साइड लैडर, साइड-माउंटेड पैनियर्स और ब्लैक-फिनिश स्नॉर्कल जैसी एक्सेसरीज को शामिल किया जा सकता है।
Defender 110 Trophy Edition का इंटीरियर और फीचर्स

  

इसके इंटीरियर को काफी प्रीमियम लुक दिया गया है। इसमें Ebony Windsor लेदर सीट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Trophy-ब्रांडेड इल्यूमिनेटेड सिल प्लेट्स भी हैं, जो कार की स्पेशलिटी को और बढ़ाते हैं। कार के क्रॉसबीम को इसके बाहरी रंग के अनुसार फिनिश किया गया है, जो इसकी डिजाइन को एक खास लुक देता है।
Defender 110 Trophy Edition का इंजन

इसमें 3.0-लीटर इनलाइन-6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 350 hp की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें चार-पहिया ड्राइव (4WD) का स्टैंडर्ड सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 191 किमी प्रति घंटा है।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137258

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.