search

Bihar Election candidate list 2025: भाजपा ने कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता पर फिर जताया भरोसा

Chikheang 2025-10-14 20:07:10 views 1068
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। NDA candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, jdu candidate list: बिहार का राजनीतिक तापमान दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। प्रत्याशियों की घोषणा में भले ही जनसुराज ने बाजी मार ली हो, लेकिन अब एनडीए की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
सोमवार की शाम पटना में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कुढ़नी विधानसभा सीट से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में वे राजद के अनिल सहनी से हार गए थे, लेकिन उपचुनाव में उन्हें सफलता मिली थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केदार प्रसाद गुप्ता वर्तमान में कुढ़नी विधानसभा सीट से विधायक हैं और बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। उन्होंने 2022 के उपचुनाव में जदयू के मनोज कुशवाहा को हराकर यह सीट जीती थी।

इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में वे आरजेडी के अनिल कुमार साहनी से हार गए थे, लेकिन अनिल साहनी की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुई और केदार प्रसाद गुप्ता ने उपचुनाव में जीत दर्ज की। वे पहले भी 2015 में इस सीट से विधायक रह चुके हैं और भाजपा की राज्य कार्य समिति के सदस्य-सह-अध्यक्ष भी रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953