search

मथुरा में हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घायल दोस्त की हालत गंभीर

LHC0088 2026-1-11 17:26:50 views 861
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। हाईवे पर रफ्तार मृत्यु का कारण बन रही है। जैंत थाना क्षेत्र में हाईवे पर अल्हैपुर कट के समीप रविवार दोपहर दो बजे तेज तेज रफ्तार आए अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त सड़क पर गिर पड़े। एक दोस्त को वाहन कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत्यु से परिवार का माहौल गमगीन हो गया।

छाता थाना क्षेत्र के गांव गुहारी निवासी पूरन जाटव के हाथ में चोट लगी थी। रविवार दोपहर को वह अपने पड़ोसी दोस्त शैलेंद्र सिंह के साथ में गोवर्धन के दतिया स्थित सीएचसी पर चोट की पट्टी कराने बाइक से जा रहे थे। जैंत थाना क्षेत्र में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर अल्हैपुर कट के समीप दोपहर दो बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठे पूरन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। तभी अज्ञात वाहन उनको कुचलता हुआ निकल गया।

पूरन जाटव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे शैलेंद्र सिंह भी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। नयति चौकी प्रभारी निशांत पायल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पूरन को मृत घोषित कर दिया। जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित गुलमोहर सतोहा के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक दोस्त की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
हाईवे के अजय नगर निवासी शाहिद अपने दोस्त खामिनी के गोविंदपुर निवासी दिलशाद के साथ रविवार दोपहर दो बजे खामिनी की ओर जा रहे थे। सतोहा गुलमोहर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिलशाद की मृत्यु हो गई, जबकि शाहिद गंभीर घायल हो गए। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रोला ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मृत्यु

शनिवार रात नौ बजे नौगांव निवासी मुनेश, धर्मवीर, हेतपाल बाजार से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। अकबरपुर-शेरगढ़ रोड पर नौगांव स्थित मस्जिद के पास सामने आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रोला ने बाइक को टक्कर मार दी।। तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। लोगों ने उनको केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मुनेश को मृत घोषित कर दिया। हेतपाल और धर्मवीर का इलाज जारी है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165939