search

Bihar Weather Update: बिहार में इस बार सामान्य से 31% कम हुई मानसून की बारिश, कैसा रहेगा आज का मौसम?

deltin33 2025-10-14 12:36:40 views 1253
  



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है। इस बार मानसून का आगमन 17 जून को हुआ था। 20 जून तक प्रदेश में सक्रिय हो गया था। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बने होने के साथ दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहेंगे। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून ऋतु में एक जून से 30 सितंबर तक प्रदेश के कुल वर्षा 686.3 मिमी दर्ज की गई जो सामान्य से 31 प्रतिशत कम रही है, जबकि वर्षा का मानक 992.2 मिमी है।

वहीं पोस्ट मानसून के दौरान एक अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक 128.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 235 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। मानसून सीजन के दौरान 26 जिलों में सामान्य से कम, पटना सहित 13 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई।

सोमवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस एवं 33.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   31.4
   24.0
   
   
   गयाजी
   30.5
   22.0
   
   
   भागलपुर
   31.9
   22.6
   
   
   मुजफ्फरपुर
   30.2
   23.1
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521