search

ग्रेटर नोएडा में कूड़ा उठाने पर शुल्क वसूली पर सेक्टरवासियों ने किया विरोध, एसीईओ को सौंपा ज्ञापन

cy520520 2025-10-14 11:06:19 views 1286
  

नोएडा में कूड़ा उठाने के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-फोर की समस्याओं को लेकर सेक्टर निवासी एवं किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस से मुलाकात की।

कृष्ण नागर ने कहा की कूड़ा उठाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जिसका सेक्टर में विरोध शुरू हो गया है, जब से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्थापना हुई है तब से आज तक कभी अवैध चार्ज नहीं लगाया गया। यह सेक्टरवासियों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है। किसी भी कीमत पर इस वसूली को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संबंध में एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सेक्टर के अंदर गंदगी एवं पेड़ों की छंटाई और पटरियों की घास न काटे जाने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले हर हाल मे समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर श्याम चौधरी आदि मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737