search

गुरुग्राम के पटाखा गोदामों का होगा सर्वे, अधिकारियों को चार दिन में रिपोर्ट होगी तैयार

LHC0088 2025-10-14 10:37:05 views 1166
  

पुलिस को पटाखा गोदामों के सर्वे का मिला जिम्मा।(प्रतीकात्मक)



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दीवाली पर्व के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और किसी भी अप्रिय घटना पर नियंत्रण रखने के लिए अग्निशमन विभाग ने विशेष टीमों का गठन किया है। जिला गुरुग्राम में विभिन्न क्षेत्रों में पटाखा गोदामों और बिक्री स्थलों की जांच के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेक्टर-37 गुरुग्राम, आइएमटी मानेसर, पटौदी, बादशाहपुर, सदर गुरुग्राम, राजीव नगर, और सेक्टर-29 में अलग-अलग अधिकारी नोडल प्रभारी रहेंगे। यह टीमें क्षेत्र में पटाखा गोदामों की जांच करेंगी और सुनिश्चित करेंगी कि कोई अवैध या खतरनाक पटाखा बिक्री न हो। कई पटाखा गोदाम रिहायशी क्षेत्रों में भी बने हुए हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चार दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट और फोटोग्राफ सहित विस्तृत जानकारी सेक्टर-29 स्थित कार्यालय में जमा करें। यदि किसी स्थान पर अवैध पटाखा गोदाम या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
अग्निशमन केंद्र को दें सूचना

संयुक्त निदेशक (तकनीकी) और संयुक्त निदेशक (प्रशासनिक), अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग, जिला गुरुग्राम द्वारा अधिकारियों से सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय अग्निशमन केंद्र को दें।
इन स्थानों पर बने गोदाम

शहर में गाडौली, गाडौली रोड, कादीपुर, फरुखनगर क्षेत्र में डाबोदा आदि स्थानों पर पटाखा गोदाम बने हुए हैं। खास बात यह है कि यह शहर में ज्यादातर गोदाम रिहायशी क्षेत्राें में बने हुए हैं। गोदाम में पटाखों में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। टीम में तैनात फायर स्टेशन आफिसर सहित अन्य अधिकारी इन गोदामों की जांच करेंगे। प्रतिबंधित पटाखे पाए जाने पर इन गोदामों को सील करने की कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि


पटाखा गोदामों और बिक्री स्थलों की जांच के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जांच के दौरान अगर किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी। - गुलशन कालरा, संयुक्त निदेशक (तकनीकी) अग्निशमन विभाग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138