search

यूपी: DJ बंद कराने के बाद इस मांग पर अड़े बाराती, मना करने पर बिना दुल्हन लौटी बारात

Chikheang 2025-10-14 02:36:23 views 878
  

डीजे बंद करने की मांग करने पर वापस लौटे बाराती।  



संवाद सूत्र, मसौली (बाराबंकी)। डीजे की सनक व दहेज के लालच ने एक दुल्हन की डोली नहीं उठने दी। बरात आने से पहले चचेरे भाई की हुई मौत से शोकाकुल माहौल में डीजे बजाने की जिद पर अड़े बराती बिना दुल्हन बरात लेकर लौट गए। दुल्हन के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व से तय शादी की तारीख के अनुसार रविवार देर शाम बदोसराय के एक गांव की बरात मसौली निवासी एक व्यक्ति के यहां आई थी। द्वारचार के बाद बराती डीजे पर फरमाइशी गाने बजवा रहे थे, जिस पर दुल्हन के पिता ने उनसे आग्रह किया कि आज ही परिवार में एक जवान लड़के की मृत्यु हो गई है, इसलिए डीजे न बजवाएं, लेकिन नशे में धुत बराती नहीं माने।

डीजे बजाने को लेकर वाद विवाद होने लगे, जिस पर बराती दहेज बढ़ाने की मांग पर अड़ गए और बिना दुल्हन बरात लेकर चले गए।

इंस्पेक्टर अमित सिंह ने मामले की जानकारी से इन्कार करते हुए बताया कि बराती पक्ष के एक वाहन चालक ने मोटरसाइकिल हटाने को लेकर हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

पांच दिन में दो मौत : पांच दिन पूर्व दुल्हन की 50 वर्षीय दादी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। वहीं, शादी के दिन 15 वर्षीय चचेरे भाई की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953