search

सुलतानपुर में दर्द से फर्श पर कराहती रही प्रसूता, डॉक्टरों की लापरवाही से हो गई जच्चा बच्चा की मौत

cy520520 2025-10-13 04:37:26 views 1250
  

डॉक्टर की लापरवाही से हो गई जच्चा बच्चा की मौत।



संवाद सूत्र, लंभुआ (सुलतानपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी के चलते सरकार की मंशा को पलीता लग रहा है। आये दिन सुर्खियों में रहने वाले इस अस्पताल के कारगुजारियों को जिला के उच्चाधिकारियों द्वारा सिर्फ जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है ताजा मामला शनिवार की शाम एक बार फिर उजागर हुआ है, जहां चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह प्रसव के लिए एंबुलेंस से आयी प्रसूता दिन भर अस्पताल में फर्श पर दर्द से कराहती रही देर शाम उसे अस्पताल में भर्ती तब दिखाया गया जब प्रसूता को सामान्य प्रसव से मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ।

प्रसूता के पति ने चिकित्सकों पर जच्चा बच्चा की मौत का आरोप लगाया है। यही नहीं पति के अनुसार उससे दिन भर बाहर की दवाएं मंगवाई जाती रहीं, लेकिन कहने के बाद भी समय से मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं किया गया।
पति ने लगाया आरोप

मदनपुर देवरार धनहुआ निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी वंदना को शनिवार की भोर में प्रसव पीड़ा हुई तो वह आशा कार्यकर्ता मालती देवी के साथ एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर गर्भवती वंदना को भर्ती कर लिया गया। पति के अनुसार स्टाफ नर्स अनीता पटेल ने बताया कि दर्द न होने से बच्चा पैदा नहीं हो पा रहा है। परेशान होने की जरूरत नहीं है थोड़ी देर में बच्चा पैदा हो जाएगा।

दोपहर में शिफ्ट बदली तो दूसरी शिफ्ट की स्टॉफ नर्स मीना भी अस्पताल पहुंची। दुर्गेश ने बताया कि सभी ने मिलकर वंदना को देखा और बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। पीड़ित पति दुर्गेश ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल ने समय से जवाब दे दिया होता तो हो सकता है जान बच जाती।


यह बात सही है कि प्रसूता शनिवार सुबह ही आ गयी थी तैनात स्टॉफ नर्स अनीता पटेल ने उसे भर्ती भी किया है। शिफ्ट चेंज होने के बाद वे चली गई फिर मीना नर्स आयी है लापरवाही कहां हुई है इस पूरे मामले की जांच कराऊंगा जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -डॉ. अनिल कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737