deltin33 • 2025-10-13 04:37:15 • views 1276
UP Weather Update: रजाई-कंबल निकालने का आ गया समय? आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में आगामी दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंड के अहसास के साथ दिन में मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान, सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है। पछुआ हवा (उत्तर-पश्चिमी) चलने से तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रविवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान, सामान्य से कम रहे।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है और दिन में मौसम सुहाना बना हुआ है।
रविवार को भी यही स्थिति रही। रात और सुबह ठंडी रहीं। दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन तापमान कम रहने से उसका असर कम रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
सामान्य से अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। |
|