search

यूपी में नदी के किनारे शौच करने गई दो ममेरी बहनें डूबी, पैर फिसलने से हुआ हादसा

LHC0088 2025-10-13 02:36:41 views 1258
  

यूपी में नदी के किनारे शौच करने गई दो ममेरी बहनें डूबी, पैर फिसलने से हुआ हादसा






संवाद सूत्र, लोटन। महुआ घाट गांव में रविवार दोपहर उस समय मातम छा गया जब कूड़ा नदी में डूबने से दो ममेरी बहनों की मृत्यु हो गई। दोनों बालिकाएं ननिहाल में आई थीं और शौच के लिए नदी किनारे गई थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में समा गईं। घटना की सूचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृत बालिकाओं की पहचान छह वर्षीय करीना पुत्री बाढू निवासी महुआ घाट और सात वर्षीय सुंदरी पुत्री मनोज निवासी कुड़जा, थाना खेसरहा के रूप में हुई है। सुंदरी अपने ननिहाल महुआ घाट में आई हुई थी। रविवार दोपहर दोनों नदी किनारे शौच के लिए गईं। बताया जाता है कि नदी के किनारे फिसलन भरी मिट्टी के कारण करीना का पैर फिसल गया, उसे बचाने की कोशिश में सुंदरी भी नदी में गिर गई।

देखते ही देखते दोनों पानी के भीतर समा गईं। पास ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही उस्का बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बालिकाओं के शव को बाहर निकाला गया।

एक साथ दो मासूमों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान वसुंधरा पासवान ने बताया कि दोनों बच्चियां नदी के किनारे शौच के लिए गई थीं। पांव फिसलने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। एसएचओ उस्का बाजार हरिकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि दोनों बालिकाओं की मृत्यु नदी में डूबने से हुई है। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारों पर सुरक्षा के इंतजाम और शौचालयों की समुचित व्यवस्था की मांग की है ताकि ऐसी हृदयविदारक घटनाएं दोबारा न हों।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138