search

बुलंदशहर में व्यापारी से लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मौके पर पहुंचकर देखा तो पकड़ लिया सिर

deltin33 2025-10-13 00:37:28 views 1217
  



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शनिवार की देरशाम एक व्यापारी ने जहांगीराबाद पुलिस को उसके साथ कार सवार बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित करने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस ने सड़कों पर उतर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी देहात ने मौके पर पहुंच व्यापारी से बात की। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की देरशाम ओमकार पुत्र कुंदन सिंह निवासी गांव कुटी काजीपुरा थाना कोतवाली देहात ने पुलिस कंट्रोल रुम एवं जहांगीराबाद पुलिस को सूचना दी कि बिरौली गांव में कार सवार बदमाशों द्वारा उसके टैंपो की डिग्गी से 31 हजार लूट लिए हैं।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल सभी थाना प्रभारियों को सड़क पर उतर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारी बात कर मामले की जांच की।

पीड़ित के बार-बार ब्यान बदलने, सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस का अवलोकन एवं सख्ती से पूछताछ करने पर लूट का उक्त मामला फर्जी पाया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। एसपी देहात ने बताया कि व्यापारी ने कर्ज के चलते झूठी लूट की सूचना देने का अपराध स्वीकार किया है, आरोपित के खिलाफ फर्जी लूट की सूचना के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521