search

सड़क पर तेजाब फैलने से लोगों में मचा हड़कंप, सांस लेने में होने लगी परेशानी

deltin33 2025-10-12 18:06:16 views 1294
  



जागरण संवाददाता, हापुड़। कार और बाइक की टक्कर में तेजाब सड़क पर फैल जाने से लाेगों में हड़कंप मच गया। तेजाब फैलने से आसपास के लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजाब की बोतलों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


शहर के अतरपुरा चौक पर शनिवार शाम को हड़कंप मच गया। वहां पर एक तेज रफ्तार बाइक एकाएक कार के सामने आ गई। बाइक सवार ने एक गत्ते की पेटी लादी हुई थी। कार की टक्कर से बाइक सड़क पर गिर गई। इसके साथ ही गत्ते की पेटी में से गिरकर तेजाब की बोतल फटने लगीं।

  

सड़क पर तेजाब फैलने से तेज गंध के चलते आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस दाैरान वाहन जहां के तहां रुक गए और चौराहे पर जाम लग गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि कुछ ही देर में तेजाब हवा में उड़ गया और हालात सामान्य हो गए।

पुलिस ने बाइक और कार को वहां से हटवाया। सड़क से तेजाब की बोतलों को साफ कराकर यातायात सुचारू करा दिया गया। पुलिस में किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476594