search

Noida Metro: एक घंटे क्यों थम गई एक्वा मेट्रो की रफ्तार? लोगों ने सड़क मार्ग से किया सफर

LHC0088 2025-10-12 16:06:06 views 1241
  

सेक्टर 146 मेट्रो स्टेशन पर खड़ी एक्वा लाइन मेट्रो देर तक संचालित नहीं हुई। जिसके बाद यात्री उतरकर वापस चले गए। जागरण



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन की रफ्तार शनिवार की सुबह एक घंटेे तक थमी रही। यात्री परेशान रहे। सिग्नल की खराबी की वजह से मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। अलग-अलग स्टेशनों पर खडे यात्री लंबे इंतजार के बाद मेट्रो नहीं पहुंचने पर सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर गए। लोगों की लंबी असुविधा का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद सिग्नल ठीक होने के बाद मेट्रो का संचालन व्यवस्थित रूप से हो सका। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


बता दें नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो का परिचालन शनिवार सुबह करीब 11 बजकर दो मिनट पर बंद हो गया। विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही। स्टेशन पर इंतजार कर रहे और मेट्रो में बैठे यात्रियों ने काफी देर तक परिचालन शुरू नहीं होने पर सड़क मार्ग से जाने का विकल्प चुना।

यात्रियों ने इस दौरान मेट्रो स्टाफ और ट्रेन ड्राइवर से तकनीकी खराबी की जानकारी लेने की कोशिश की और परिचालन जल्द शुरू करने की मांग की। कई यात्रियों ने मेट्रो प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाए और बार-बार होने वाली तकनीकी खामियों को लेकर नाराजगी जताई।  
प्रतिदिन 52 हजार से अधिक यात्री करते हैं सफर

नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक 29 किलोमीटर लंबी एक्वा लाइन मेट्रो से प्रतिदिन 52 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। सिग्नल की तकनीकी खराबी से एक घंटे में दो हजार से अधिक यात्रियों को इसकी वजह से परेशान होना पड़ा।
तीन स्टेशनों पर सिग्नल में आया व्यवधान

एनएमआरसी की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार सेक्टर-51, सेक्टर-81 और एनएसईजेड मेट्रो स्टेशनों के बीच सिग्नल में सुबह करीब 11 बजे अस्थाई व्यवधान हुआ। बिना देरी के सामान्य संचालन बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया। सामान्य संचालन सावधानीपूर्वक सुरक्षा के साथ निगरानी में हुआ। दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर समस्या पूरी तरह हल होकर मेट्रो सेवा सामान्य हो गई।





नोएडा से सेक्टर-148 आ रहा था। सेक्टर-146 स्टेशन पर मेट्रो बंद हो गई। काफी देर तक संचालन नहीं होने पर सड़क मार्ग से आगे गंतव्य की ओर जा रहा हूं।


-

-रवि अरोड़ा, यात्री





नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज जाने के लिए सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन पर 40 मिनट तक इंतजार किया। मेट्रो नहीं चलने पर कॉलेज पहुंचने में देरी के चलते सड़क मार्ग से आगे जा रहा हूं।


-

-अक्षय वर्मा, यात्री
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165849