search

लखनऊ में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, बाग में टहलते समय चार युवकों ने की वारदात

Chikheang 2025-10-12 16:06:05 views 1293
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। बंथरा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार युवकों ने बाग में अपने दोस्त के साथ टहल रही 17 वर्षीय किशोरी को खींच लिया। विरोध करने पर दोस्त को मार-पीटकर भगा दिया।

इसके बाद चारों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने शिकायत करने पर किशोरी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के घरवालों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपितों की तलाश कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी (डीसीपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा शनिवार की दोपहर अपनी बहन के ससुराल गई थी। वहां पर वह एक परिचित युवक से बातचीत करते हुए बाग में चली गई। इसी दौरान आसपास रहने वाले चार युवक पहुंचे और किशोरी के साथ टहल रहे युवक को मारने लगे।

ऐसे में किशोरी वहां से जाने लगी तो युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारने लगे। यही नहीं, पिटाई के बाद आरोपितों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। किशोरी घर पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलते ही डीसीपी और एडीसीपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपितों के नाम छोटू, बाबू, ललित और विशाल हैं और फोटो दिखाने पर उन्हें चिह्नित भी कर लिया गया है। इसके आधार पर पुलिस टीम ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस गांव के आसपास दबिश दे रही है। डीसीपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167955