search

पश्चिम बंगाल: दोस्त के साथ गोल गप्पे खाने गई मेडिकल स्टूडेंट के साथ रेप का आरोप, अस्पताल में इलाज जारी

deltin33 2025-10-11 19:37:08 views 1298
  

दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ रेप का आरोप (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। एक साल पहले कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कालेज अस्पताल में छात्रा की दुराचार और हत्या से राज्य में बवाल मचा था। अब दुर्गापुर में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिससे शहर में सुरक्षा को सवाल उठ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फिलहाल पीड़िता का इलाज शोभापुर स्थित एक निजी मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। उसके स्वजन भी दुर्गापुर आ गए है और कालेज की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे है। छात्रा ओडिशा के जालेश्वर की रहने वाली है।
दोस्त के साथ गुपचुप खाने गई थी छात्रा

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मेडिकल कालेज में दूसरे वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपने एक मित्र के साथ गुपचुप खाने के लिए बाहर गई थी। तभी रास्ते में दो-तीन युवक आए और उन्होंने छात्रा को रोककर जबरन दबोच लिया। वे लोग सुनसान जगह पर ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके मित्र वासु अली की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह पीड़िता के माता-पिता दुर्गापुर पहुंचे। पुलिस भी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची, पीड़िता से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया। छात्रा के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी बेटी के उस मित्र पर भी संदेह जताया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में वास्तव में कितने लोग शामिल थे।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे जानकारी साझा की जाएगी। सूचना मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता पारिजात गांगुली और संतोष मुखर्जी भी पहुंचे। पारिजात ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476672