search

पुणे से दिल्ली आ रहा अकासा एयर का विमान पक्षी से टकराया, हुई सुरक्षित लैंडिंग

Chikheang 2025-10-11 17:36:39 views 1258
  

(सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे से दिल्ली आ रहा अकासा एयर का एक विमान शुक्रवार को पक्षी से टकरा गया। लैंडिंग से ठीक पहले हुई इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया, हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के संबंध में एयरलाइन के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया कि विमान की इंजीनियरिंग टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है और निरीक्षण के बाद उसे सर्विस के लिए छोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को पुणे से दिल्ली आ रही अकासा एयर की फ्लाइट (संख्या- QP1607) पक्षी से टकरा गई। इसके बाद विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को फ्लाइट से उतार लिया गया।

उन्होंने यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बोइंग 737 MAX 8 विमान द्वारा संचालित यह फ्लाइट शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद राष्ट्रीय राजधानी में उतरी थी।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167925