search

मेरठ में नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chikheang 2025-10-11 17:36:36 views 1281
  



जागरण संवाददाता, मवाना। फलावदा के गांव पिलौना में एक युवक ने सरकारी स्कूल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्कूल में शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिलौना निवासी 27 वर्षीय अविवाहित युवक सुमित पुत्र राजेंद्र नशे का आदी था। वह गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे घर से निकला था। उसने गांव के ही प्राथमिक स्कूल में जाकर दो पेड़ों के बीच लगे बिस्तर की चादर से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह छह बजे जिम करने स्कूल पहुंचे गांव के युवाओं ने जब शव लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया।

मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। गांव के पूर्व प्रधान सुशील ने फोन से थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक अविवाहित था और नशे का आदी था। स्वजन के मुताबिक वह अक्सर घर से गायब रहता था। वह परिवार में चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167905