search

सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता का पहला करवाचौथ, मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में श्रद्धा और उल्लास से मनाया

cy520520 2025-10-11 06:07:16 views 1242
  

मुख्यमंत्री सेवा सदन में करवाचौथ की पूजा करतीं सीएम रेखा गुप्ता। जागरण  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में करवाचौथ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने करवाचौथ त्योहार को भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के अटूट विश्वास का जीवंत उदाहरण बना दिया।

इस आयोजन में केंद्रीय मंत्रियों की पत्नियां, महिला सांसदों, विधायकों, पार्षदों और दिल्ली सरकार की वरिष्ठ महिला अधिकारियों समेत राजधानी की अनेक प्रमुख महिला हस्तियां शामिल हुईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम होते ही जनसेवा सदन का वातावरण अलौकिक आभा से दीप्तिमान हो उठा। पारंपरिक परिधानों में सजी- धजी व्रती महिलाएं एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। वहीं बुजुर्गों के चरणों को छूकर आशीर्वाद लेने का दृश्य मन को भावुकता से भर रहा था।

कार्यक्रम का शुभारंभ करवाचौथ की कथा से हुआ। जिसे सभी ने पूरी एकाग्रता से सुना। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल में उमंग और उत्साह का संचार कर दिया।

उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार दिल्ली में इतने मनोयोग और गरिमा के साथ यह पर्व मनाया है।

रात होते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित सभी महिलाओं ने पूरी परंपरा और मनोयोग के साथ चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करते हुए इस पुनीत व्रत को संपन्न किया।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: न हो परेशान! करवा चौथ पर चांद नहीं दिखे, तो इस विधि से खोलें व्रत, पूरी होगी हर मनचाही मुराद
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392