search

GDA की 190 से अधिक रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, नीलामी की शर्तें जानना जरूरी

Chikheang 2025-10-11 02:40:16 views 1247
  

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की इमारत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए यह काम की खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियों को खरीदने के लिए 15 अक्टूबर को बोलीदाता अपनी-अपनी बोली लगाकर संपत्तियां खरीद सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके लिए शुक्रवार को आवेदन खरीदकर जमा कराने का मौका था। जीडीए इस बार 190 से अधिक आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने की तैयारी में है।

विभिन्न योजनाओं में प्राधिकरण के आवासीय, व्यवसायिक और औद्योगिक भूखंड रिक्त हैं। जीडीए इंदिरापुरम में व्यावसायिक, आवासीय भूखंडों को बिक्री के लिए बोलीदाताओं के समक्ष रखेगा। इंद्रप्रस्थ योजना में व्यावसायिक व दुकानों के भूखंड की बिक्री की जाएगी।

वैशाली, कोयल एन्क्लेव, कर्पूरीपुरम और पटेलनगर में आवासीय, व्यवसायिक व दुकानों के भूखंड रिक्त हैं। उक्त जानकारी देते हुए जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य रिक्त भूखंडों की बिक्री को लेकर भी प्राधिकरण बोलीदाताओं के समक्ष रख रहा है।

विभिन्न योजनाओं के 97 व्यावसायिक, 35 से अधिक आवासीय भूखंड के अलावा स्कूल और अस्पताल के भूखंड को बेचने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जमकर गरजा बुलडोजर, लोगों के विरोध के बीच 22 बीघा क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168036