Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Gaya News: रिश्वतखोरी में फतेहपुर के राजस्व कर्मचारी रवि कुमार निलंबित, DM ने लिया एक्शन

LHC0088 2025-10-11 00:42:57 views 708

  



संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गया जिला प्रशासन ने फतेहपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर के वॉट्सऐप पर एक ऑडियो क्लिप एवं संबंधित संदेश प्राप्त हुए। जिनमें रवि कुमार पर राजस्व कार्यों के निष्पादन के बदले 15,000 रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया। बताया गया कि यह राशि उन्होंने अपने दलाल अजय कुमार के माध्यम से मांगी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकायतकर्ता पिंटू यादव ने बताया कि उसने पहले 10,000 रुपये का भुगतान किया था, लेकिन कार्य पूरा न होने पर दबाव डालने के बाद अजय कुमार ने 7,000 रुपये फोन पे के माध्यम से वापस कर दिए। इस लेन देन के प्रमाण भी शिकायत में प्रस्तुत किए गए हैं।

प्रशासनिक जांच में ऑडियो की सामग्री प्रथम दृष्टया सत्य पाई गई। जिससे रिश्वत लेन-देन की पुष्टि होती है। इसे रवि कुमार का भ्रष्ट आचरण और सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया। इस पर समाहर्त्ता, गया ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत कार्रवाई करते हुए रवि कुमार को निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल टिकारी निर्धारित किया गया है तथा उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, गया को निर्देश दिया गया है कि प्रपत्र ‘क’ में आरोप पत्र तैयार कर शीघ्र भेजा जाए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य किया जा रहा है, और दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीओ अमिता सिंहा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को निलंबित किए जाने का मेल अंचल कार्यालय को प्राप्त हुआ है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

7576

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
22966
Random