search

राजद की बड़ी बैठक: लालू यादव को मिला पूरा अधिकार, तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी नई सरकार

cy520520 2025-10-11 00:43:12 views 1225
  

विधानसभा चुनाव में लालू यादव को दी गई जिम्मेदारी



डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अहम बैठक हुई, जिसने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी। राजद की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें




बैठक में तय हुई जिम्मेदारी

  • लालू यादव को मिली पूरी जिम्मेदारी: सीट बंटवारा और उम्मीदवारों के चयन का पूरा अधिकार अब लालू यादव को सौंप दिया गया है। पार्टी ने अपने सारे अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत कर दिए हैं।
  • तेजस्वी यादव का नेतृत्व: राजद पूरी तरह से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एकजुट है। तेजस्वी के नेतृत्व में ही बिहार में नई सरकार बनाने का लक्ष्य है।
  • 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी: बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।
  • पार्टी की एकजुटता: राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि लालू यादव का निर्णय सर्वमान्य और अंतिम माना जाएगा।
     
सियासी मायने

लालू यादव को अधिकार मिलने से राजद में उनकी केंद्रीय भूमिका और मजबूत हुई है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा माना जा रहा है, और राजद इसी रणनीति पर आगे बढ़ रही है। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति लगभग बन चुकी है, जल्द औपचारिक घोषणा हो सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254