search

दरवाजे पर आने वाली थी बारात, दुल्हन के घर वालों ने अचानक किया ये कांड; दूल्हे के परिजनों के उड़ गए होश

cy520520 2025-11-27 01:42:02 views 674
  



जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ जिले में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का रिश्ता टूटने से ठीक पहले खूनी झड़प हो गई। जिला मेरठ के किठौर क्षेत्र से रविवार आने रही बारात की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मगर लड़की पक्ष के लोगों ने शनिवार रात परिवार में महिला की मौत का बहाना बनाकर बरात लाने से इनकार कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उधर, रविवार सुबह गम में शरीक होने लड़की पक्ष के घर पहुंचे लड़के पक्ष के लोगों को सच्चाई का पता चला तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान शुरू हुई बहस मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें लड़के का फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

पुलिस में दी तहरीर में जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव माछरा के कपिल ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी शादी हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शादी की तारीख 16 नवंबर तय हुई थी। शादी के लिए लड़के पक्ष ने सभी तैयारियां पूरी कर ली। बारात रविवार को किठौर से बाबूगढ़ आनी थी।

मगर, शनिवार रात को लड़की पक्ष के लोगों ने उसके परिजन को कॉल की और बताया कि उनके परिवार में एक महिला की मौत हो गई है। इतना बताकर उन्होंने शादी की तारीख आगे बढ़ने की बात की। इस पर पीड़ित और उसके परिजन हतप्रभ हो गए।

यह भी पढ़ें- किसान की हत्या बनी पहेली, 2 महीना में हत्यारों का सुराग नहीं सकी हापुड़ पुलिस

इसके बाद लड़के पक्ष के लोग रविवार सुबह ही लड़की के गांव पहुंच गए। वहां पता चला कि किसी भी महिला की मौत नहीं हुई है। इस पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दौरान किसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। झड़प में लड़के के फुफेरे भाई अंकित को कई लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया। उन्हें सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिनके लिए अस्पताल में इलाज चल रहा है।
समझौते की कोशिश नाकाम

मारपीट के बाद गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और लिखित समझौता करवाया। लेकिन घायल फूफा ने चोटों से क्षुब्ध होकर किसी भी समझौते से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग थाने पहुंचे और लड़की के पिता समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर सौंप दी।
पुलिस का रुख

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल हो रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145982

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com