search

IND vs NZ: ऐसे तो ODI World Cup 2027 नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा? वनडे सीरीज में बुरी तरह फेल हुए

Chikheang 2026-1-18 18:56:38 views 616
  

रोहित ने बनाए 11 रन।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वनडे विश्‍व कप 2027 खेलने का सपना देख रहे रोहित शर्मा न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में बुरी तरह फेल हुए। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या रोहित अगले साल होने वाले वनडे विश्‍व कप में खेल पाएंगे? टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट से संन्‍यास ले चुके रोहित अब एक ही फॉर्मेट खेलते हैं।

रोहित की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम 2023 विश्‍व कप के फाइनल में हार गई थी। ऐसे में उनके विश्‍व कप का सपना अभी अधूरा है। हालांकि, रोहित का बल्‍ला कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। कीवी टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआत मिलने के बाद रोहित ने अपना विकेट गंवा दिया।
61 रन बना पाए रोहित शर्मा

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मुकाबलों में पूर्व भारतीय कप्‍तान ने 20.33 की औसत और 76.25 की स्‍ट्राइक रेट से 61 रन बनाए। सीरीज में हिटमैन ने 9 चौक और 2 छक्‍के लगाए। रोहित ने वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 89.66 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्‍होंने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए थे।
सीरीज में रोहित का प्रदर्शन

राजकोट में खेले गए दूसरे मुकाबले में रोहित ने 38 गेंदों पर 24 रन की धीमी पारी खेली थी। आज इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में भी रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में असमर्थ रहे। हिटमैन ने 2 चौकों की मदद से 13 गेंदों पर 11 रनों का योगदान दिया। जैकरी फाउल्क्स की गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क ने रोहित का कैच लिया। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित कैच आउट हुए।
रोहित का वनडे करियर

वनडे में रोहित के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 282 वनडे की 274 पारियों में 11577 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन की औसत 48.85 की और स्‍ट्राइक रेट 92.75 की रही है। एकदिवसीय प्रारूप में रोहित के नाम 61 अर्धशतक के साथ ही 33 शतक दर्ज हैं। 264 इस प्रारूप में उनका बेस्‍ट स्‍कोर है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI: Glenn Phillips ने इंदौर में मचाया कोहराम, तूफानी शतक लगाकर बढ़ाई भारत की टेंशन

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: डेरिल मिचेल के फॉर्म को देख खतरे में पड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, नाथन एस्ले भी परेशान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168803