search

पूरनपुर में अनियंत्रित ट्रेक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क हादसे में महिला की हुई मौत

cy520520 2025-10-10 03:36:32 views 1282
  



संवाद सहयोगी, पूरनपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मृत्यु हो गई। पति और मासूम बेटी घायल हो गई। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी मनीषा और बेटी मानसी को लेकर बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने साढू के घर मेहमानी में गए थे। गुरुवार को वह घर लौट रहे थे। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मनहरिया के पास अनियंत्रित गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। इससे दंपती और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ट्राली के पहिया के नीचे आई महिला

महिला मनीषा ट्राली के पहिया के नीचे आ गई। ट्राली लोड होने से वह कुचल गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अजय और मानसी घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। डाक्टर ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया।

अजय और मानसी का उपचार किया गया। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया था। उसे गढ़वाखेड़ा चौकी पर खड़ा करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी लिखी जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556