Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Darbhanga Airport: स्पाइसजेट ने यात्रियों को फिर दिया धोखा, बिना सूचना दिए रद कर दी फ्लाइट

Chikheang 2025-10-10 03:36:27 views 172

  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Airport:मुंबई से उड़ान भरकर 9:15 बजे दरभंगा पहुंचने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 गुरुवार को रद रही। फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी ने यात्रियों को पहले से नहीं दी। इस वजह से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए यात्री अहले सुबह से पहुंचने लगे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह आठ बजे तक सभी यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे। नौ बजे में यात्रियों को स्पाइसजेट के अधिकारियों ने फ्लाइट रद होने की सूचना दी। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। स्पाइसजेट कंपनी के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई।

यात्री आरोप लगा रहे थे कि स्पाइसजेट कंपनी लापरवाही और मनमाने ढंग से उड़ान सेवा देती है। समय पर उड़ान नहीं मिलने से कई योजनाएं प्रभावित होती हैं। आने-जाने की परेशानी के साथ अन्य कई तरह का नुकसान सहना पड़ता है।

  

10 बजे यात्री निराश होकर एयरपोर्ट से लौटने लगे। जबकि, कुछ यात्री आनन-फानन में पटना से टिकट खरीद कर यात्रा पर रवाना हुए। इस बाबत स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट रद होने की सूचना दी गई थी। दूसरे जगह से मुंबई पहुंचने वाला विमान तकनीकी कारणों से नहीं आ सका। इस वजह से फ्लाइट रद करनी पड़ी। तब तक यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचे गए थे।

दरभंगा एयरपोर्ट से 14 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 15 मिनट विलंब से 11:10 में पहुंची। कोलकाता से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:55 से 35 मिनट पहले पहुंच गई।

दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 475 निर्धारित समय 12:15 से चार मिनट विलंब से 12:19 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:30 बजे से 13 मिनट विलंब से 1:43 में पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:20 से छह मिनट पहले पहुंच गई। बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 534 निर्धारित समय 3:40 से दो मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय चार बजे से नौ मिनट विलंब से 4:09 में पहुंची।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

8432

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
25492
Random