search

किसान हुए उग्र, उत्‍तराखंड में मंडी गेट पर जड़ा ताला; पीछे है ये वजह

LHC0088 2025-10-9 22:06:36 views 1253
  

किसानों ने धान खरीद मना करने पर मंडी गेट पर जड़ा ताला। जागरण



जागरण संवाददाता, काशीपुर। काशीपुर मंडी समिति में गुरुवार को धान की पीआर 126 व पीआर-131 वैरायटी की खरीद से इंकार किए जाने पर किसानों ने भारी विरोध जताते हुए मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी समिति प्रशासन और राइस मिलर्स के दबाव में इन वैरायटी की खरीद रोकी जा रही है। इस मुद्दे पर किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भी खुलकर सामने आ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करीब एक घंटे तक चली किसानों और मंडी अधिकारियों के बीच वार्ता विफल रही। किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। भाकियू के जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह जीतू ने कहा कि पूरे जिले में सबसे अधिक खेती पीआर-131 वैरायटी की धान की हुई है।

पिछले वर्ष इसकी पैदावार बेहतर रही, इसलिए इस बार अधिकांश किसानों ने यही बीज बोया। अब जब फसल तैयार है, तो खरीद से मना किया जा रहा है। यह किसानों के साथ खुला अन्याय है। किसान नेता टीका सिंह ने कहा कि मंडी समिति प्रशासन किसानों की मेहनत को नजरअंदाज कर रहा है। किसानों ने पूरी लागत लगाकर फसल तैयार की, लेकिन अब खरीद से इंकार कर देना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि तुरंत समाधान नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

किसानों ने कहा कि जब उन्होंने बीज खरीदा था, तब किसी स्तर पर यह नहीं बताया गया था कि इन वैरायटी की खरीद नहीं होगी। अब अचानक राइस मिलर्स के दबाव में यह निर्णय लिया जा रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी सरकार के किसी स्पष्ट आदेश का हवाला नहीं दे पा रहे हैं। फिलहाल किसान मंडी गेट पर डटे हैं और लिखित समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।


मंडी अधिकारियों के साथ वार्ता कर जल्द समस्या पर निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है।
-

अभय प्रताप सिंह, एसडीएम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165760