search

पानीपत में पुलिस की कार्रवाई, कार से मोबाइल व नगदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-9 17:36:34 views 1257
  

पानीपत में कार से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर



जागरणसंवाददाता, पानीपत। सीआईए वन पुलिस ने मंगलवार शाम अंसलगेट नंबर-3 के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जो टोलप्लाजा के पास खड़ी कार से नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चुराने का आरोपित है। उसकी पहचान गढ़ी बेसिक गांव निवासी मुशर्रफ के रूप में हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया।  

  

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने 29 सितंबर को टोलप्लाजा के पास खड़ी स्कार्पियो से एक मोबाइल, 700 रुपये, जूते और चाबी का गुच्छा चुराया था।

  

आरोपित ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की। बरामद सामान के साथ उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167755