search

दिल्ली में सीएनजी 1 रुपये और महंगी, 9 दिन में ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 79

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को महंगाई का एक और नया झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी (CNG) की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचते हुए 81 रुपये के पार निकल गई हैं। बीते 10 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी आज से 81.09 रुपये का हो गया है। पहले इसकी कीमत 80.09 रुपये थी।




दिल्ली-एनसीआर में 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

आईजीएल ने इससे पहले 17 मई को सीएनजी के दाम एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए थे। वहीं, दो दिन पहले ही 15 मई को कंपनी ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। बता दें कि पश्चिम एशिया संकट के कारण प्राकृतिक गैस का उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला दोनों बाधित हुई हैं। इससे गैस वितरण कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
पेट्रोल के दाम 87 पैसे, डीजल 91 पैसे लीटर और बढ़े





वहीं, आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को वृद्धि की गई है। पेट्रोल की कीमत 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पिछले 10 दिनों से भी कम समय में यह तीसरा मौका है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये हो गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 मई के बाद से यह तीसरी बढ़ोतरी है। सरकारी तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बढ़ी ऊर्जा कीमतों का बोझ धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है।15 मई को कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। उसके बाद 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 90 पैसे लीटर बढ़ाए गए थे। कुल मिलाकर, ईंधन की कीमतों में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
किराया बढ़ाने की मांग कर रहे ऑटो-टैक्सी वाले

बता दें कि, दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के मद्देजनर टैक्सी-ऑटो चालकों ने भी अब उन पर से महंगाई का बोझ कम करने के लिए सरकार से किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट और टैक्सी संगठनों ने 21 से 23 मई तक हड़ताल का ऐलान किया था।






National Desk



CNG Price HikeCNG PriceCNG News









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148078