search

भारत सरकार ने म्यांमार से भारतीयों को छुड़ाया, नौकरी के लिए थाईलैंड से वर्मा भेजने वाले छह एजेंटों पर प्राथमिकी

LHC0088 2025-11-27 02:06:39 views 1244
  

चार अन्य की तलाश जारी है। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। कुमाऊं के युवाओं को नौकरी के नाम पर थाईलैंड से अवैध रूप से वर्मा भेजने वाले गिरोह के छह एजेंटों के विरुद्ध साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है। इस मामले में दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इन चारों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साइबर थाना प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि नवंबर में भारत सरकार ने म्यांमार वर्मा से कुछ भारतीयों को छुड़वाया था। जिसमें नवयुवकों को रोजगार दिलाने के नाम पर एजेंटों ने धोखाधडी से मोटा रुपया लेकर थाईलैंड के वीजा पर अवैध रूप से मयावाडी (वर्मा) स्थित केके पार्क में भेजा था। इसमें ऊधम सिंह नगर के जसपुर निवासी मोहम्मद आजम, मोहम्मद मोईन, मोहम्मद दानिश, जुनैद और काशीपुर निवासी मोहम्मद अयाज, पिथौरागढ़ के इन्द्रदेव जोशी, बागेश्वर के दीपक, जसपुर के अनुज कुमार, काशीपुर के आशुतोष शामिल हैं। इन सभी को साइबर थाना पुलिस ने देहरादून की टीम के माध्यम से उनके स्वजन के सुपुर्द किया था।

पूछताछ में छुड़ाए गए युवकों ने बताया कि रोजगार के लिए एजेंटों ने उन्हें व्यक्तिगत, मोबाइल एप्लीकेशन, टेलीग्राम और वाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर धनराशि लेकर बैंकाक (थाईलैंड) भेजा था। उन्हें मोबाइल पर ही हवाई टिकट, वीजा और आवश्यक कागजात प्रदान किए गए थे। थाईलैंड से विभिन्न व्यक्तियों ने उन्हें अवैध रूप से नदी, नाला और पहाड़ पार कर म्यांमार के मयावाडी शहर के केके पार्क स्थित चाइनीज कंपनियों में बंधक बना दिया। वहां उन्हें जबरन साइबर अपराध के लिए प्रशिक्षण दिया गया और मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग का कार्य कराया गया।

जांच में पता चला कि जसपुर निवासी सुनील कुमार, उसके भाई अशोक, पिंकी, नीरव चौधरी, प्रदीप, धनंजय और अन्य अज्ञात एजेंटों ने थाईलैंड में कंप्यूटर वर्क की नौकरी के नाम पर अवैध तरीके से युवाओं को म्यांमार भेजा। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि नीरव चौधरी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य चार आरोपितों की तलाश जारी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165646