search

अयोध्या में जनकपुर के मेयर ने भगवान राम को चढ़ाया तिलक, बरात लेकर आने का दिया न्यौता

LHC0088 2025-11-27 02:06:40 views 612
  

जनकपुर के मेयर ने चढ़ाया भगवान राम का तिलक।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। बिड़ला धर्मशाला में भगवान राम का तिलकोत्सव आयोजित हुआ। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह के नेतृत्व में तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। साह जनकपुर के जानकी मंदिर से 101 भार (उपहार) लेकर यहां पहुंचे।

वैदिक मंत्रोच्चार के मेयर मनोज कुमार साह ने विहिप के केद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज को तिलक स्वरूप भार भेंट किया। अयोध्या के पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री हरिशंकर, प्रांत उपाध्याय, रघुनाथ सा, मनोहर, अरंविंद, नेपाल के हिंदू स्वयं सेवक संघ के व्यवस्थापक प्रमुख सहित 22 विशिष्टजन तिलक के साथ आए।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री हरिशंकर, शंकर रमण, धन्यंजय पाठक, वींरेंद्र,उमेश पोढवाल, देवेंद्र शामिल हुए। 25 नवंबर को भगवान राम का विवाह है।

तिलक चढ़ाने आए मेयर मनोज कुमार ने सभी को बरात लेकर आने का न्यौता दिया। विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि इस बार राम विवाह अयोध्या में ही संपन्न होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165601