search

लुधियाना: युवक ने पहले किया रेप, फिर शादी का वादा कर बारात लेकर नहीं पहुंचा; इंतजार करते रह गए लड़की वाले

Chikheang 2025-10-9 16:36:18 views 1240
  

पहले किया दुष्कर्म, फिर शादी का वादा कर बारात लेकर नहीं आया। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, लुधियाना। लाडोवाल क्षेत्र में पांच वर्ष पूर्व एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जब यह मामला गांव में फैला तो आरोपित ने बालिग होने पर शादी करने का वादा किया। लेकिन जब नाबालिग बालिग हुई और शादी का दिन आया तो आरोपित बारात लेकर नहीं आया। पीड़िता का परिवार उसके घर पहुंचा, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता ने थाना लाडोवाल में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान गांव आलीवाल निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बाबी के रूप में हुई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2020 में उसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी। उस समय हरप्रीत सिंह उर्फ बाबी ने हंबड़ा मंडी के पास एक सुनसान स्थान पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपित ने शादी करने का आश्वासन दिया।

हालांकि, कुछ समय बाद वह शादी से मुकर गया। थाना लाडोवाल की एसएचओगुरशिंदरकौरने बताया कि जब यह मामला गांव वालों के पास पहुंचा तो दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ कि बालिग होने पर उनकी शादी करवा दी जाएगी।

शादी की तारीख 7 अक्टूबर तय की गई और परिवार ने सभी आवश्यक तैयारियां कर लीं। शादी के दिन परिवार बारात का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन आरोपित नहीं आया। जब पीड़िता का परिवार आरोपित के घर गया तो पता चला कि वह फरार हो चुका है। पुलिस ने कहा है कि आरोपित और उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167925