search

बीईएमएल भर्ती 2026: सीनियर मैनेजर समेत 27 पदों ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 27

बेंगलुरु। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न 27 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है और रिक्त पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  बीईएमएल लिमिटेड ने जिन 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर मैनेजर (इंटरफेस रोलिंगस्टॉक, ग्रुप-V) के 1, इंजीनियर (इंटरफेस रोलिंगस्टॉक, ग्रेड -II) के 1, मैनेजर (सिस्टम इंजीनियरिंग, ग्रेड-IV) के 1, इंजीनियर (सिस्टम इंजीनियरिंग, ग्रेड-II) के 1, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक सिग्नलिंग इंटरफोस, ग्रेड IV) के 1, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक सिग्नलिंग इंटरफोस, ग्रेड -II) के 1, असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंगस्टॉक मैकेनिक, बोगी-02, ग्रेड -III) के 2, मैनेजर (कारबॉडी संरचना, ग्रेड -IV) के 2, इंजीनियर (कारबॉडी स्ट्रक्चर, ग्रेड -II) के 1, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक,एफईए इंजीनियर, ग्रेड -II) के 1, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक, क्रैश सिमुलेशन इंजीनियर, ग्रेड -II) के 1, असिस्टेंट मैनेजर - सीएफडी (एरोडायनामिक्स और एचवीएसी वायु प्रवाह, ग्रेड -III) के 1, असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंगस्टॉक मैकेनिकल डिजाइन, एकीकरण, ग्रेड -III) के 1, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक मैकेनिकल डिजाइन, इंटीग्रेशन, ग्रेड-II) के 1, मैनेजर (रोलिंगस्टॉक मैकेनिकल फर्निशिंग, ग्रेड-IV) के 1, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक-मैकेनिकल फर्निशिंग, ग्रेड-II) के 3, मैनेजर (मैकेनिकल सिस्टम्स डिजाइन रोलिंगस्टॉक, ग्रेड-IV) के 1, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक डोर्स, मैकेनिकल इंजीनियर, ग्रेड-II) के 2, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक एचवीएसी, मैकेनिकल इंजीनियर, ग्रेड-II) के 1, इंजीनियर (रोलिंगस्टॉक आउटफिटिंग इंजीनियर, ग्रेड-II) के 1 और असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंगस्टॉक एयर सप्लाई और ब्रेक सिस्टम, ग्रेड-III) के 2 पद शामिल हैं।




  इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 06.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार पूर्णकालिक और प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग की डिग्री या प्रासंगिक क्षेत्रों में एमई/एमटेक होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल व तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।




  उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 29 से 39 वर्ष के बीत तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, मूल्यांकन, चिकित्सा परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद और ग्रेड के अनुसार 40,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।




  एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
  ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएमएल लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।






Deshbandhu



KarnatakaBEMLCarrier Shipstudy team









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144811