पटना। बिहार में सम्राट कैबिनेट के विस्तार को लेकर आज सस्पेंस खत्म हो जाएगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के मंत्री अपने पद औऱ गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस बात पर सभी की नजरे हैं कि सम्राट कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री बनेगा। इस बीच शपथ के लिए कई विधायकों को फोन भी आए हैं। ऐसी सूचना है कि भाजपा और जदयू अपने कोटे के 16-16 पद में 1-1 सीट खाली रखेंगे।
भाजपा से 14 और जदयू से 13 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद सम्राट सरकार में मुख्यममंत्री समेत कुल 34 मंत्री हो जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे कई नेताओं को फोन आया था।
भाजपा ये सभी बनेंगे मंत्री -:
1.राम कृपाल यादव
2.केदार गुप्ता
3.नीतीश मिश्रा
4.मिथलेश तिवारी
5.रमा निषाद
6.विजय कुमार सिन्हा
7.दिलीप जायसवाल
8.प्रमोद चंद्रवंशी
9.लखविंदर पासवान
10.संजय टाइगर
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
12.नंद किशोर राम
13.रामचंद्र प्रसाद
14.अरुण शंकर प्रसाद
एक खास बात यह भी है कि जनता दल (यूनाइटेड) के कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी शपथ के लिए फोन आया है।
जेडीयू से ये सभी बनेंगे मंत्री-:
1.निशांत कुमार
2.श्रवण कुमार
3.मदन सहनी
4.लेसी सिंह
5.श्वेता गुप्ता
6.भगवान सिंह कुशवाहा
7.दामोदर रावत
8.बुलो मंडल
9.सुनील कुमार
10.शीला मंडल
11.रत्नेश सदा
12.जमा खान
13.अशोक चौधरी
LJP (RV) से ये बनेंगे मंत्री
1.संजय पासवान
2.संजय सिंह
हम से-:
1.संतोष सुमन
RLM से-:
1.दीपक प्रकाश

National Desk
bihar newsBihar Politics NewsSamrat Chaudhary
Next Story |